Header
Govt. Reg. No. MP/01/07/03/25111/12  ·  Adhartal, Jabalpur (M.P.)
🔥 Admission Open — फायरमैन, सेफ्टी ऑफिसर, फायर सब ऑफिसर, आपदा प्रबंधन डिप्लोमा  |  10वीं / 12वीं पास के लिए  |  WhatsApp करें →
Home › About

About NAFS Jabalpur

Fireman Training Institute — Narmada Academy of Fire & Safety (NAFS) की जबलपुर शाखा और मध्यप्रदेश स्टेट ऑफिस। 2012 से फायर एंड सेफ्टी की व्यावसायिक शिक्षा।

Welcome

फायर एंड सेफ्टी — एक महान पथ, एक सुरक्षित करियर

हमें हार्दिक प्रसन्नता है कि आपने इस महान पथ को अपना करियर बनाने का निश्चय किया। फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग में आपको हर तरह के कार्य-क्षेत्र में अवसर मिलते हैं — इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य, नगर निर्माण, कोयला उद्योग, रक्षा मंत्रालय, फायर स्टेशन इत्यादि।

फायर इंजीनियरिंग और औद्योगिक सुरक्षा भारत में लगातार बढ़ता हुआ करियर है। आज देश में हर साल 50,000 से ज़्यादा अग्निशमन और सुरक्षा कर्मचारियों की ज़रूरत सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में है।

हमारे ट्रेनिंग प्रोग्राम आपको आग प्रतिरोधी यंत्र और मशीनों को सुरक्षित डिज़ाइन व स्थापित करना, आग और उससे सुरक्षा का विज्ञान, हानि कम करने के तरीके और अग्निशमन ऑपरेशन संचालित करना सिखाते हैं — ये सब गुण आपको एक आत्मनिर्भर फायर सेफ्टी अधिकारी बनाते हैं।

NAFS Jabalpur students with faculty
2012Established
8शाखाएँ — जबलपुर, इटारसी, कटनी, सतना, मंडला, हरदा, इंदौर, डिंडोरी
4000+विद्यार्थी अब तक प्रशिक्षित
25+सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, PG और डिग्री कोर्स
150+विद्यार्थी सरकारी विभागों में नियुक्त
Shri R.N. Rawat, Founder, NAFS
Shri R.N. RawatFounder · MP State Head, NAFS
Our Founder

श्री आर.एन. रावत — संस्थापक

“हमारा लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश के हर युवा को 10वीं–12वीं के बाद ही एक सम्मानजनक, सुरक्षित और देशसेवा से जुड़ा करियर मिले।”

NAFS की स्थापना श्री R.N. Rawat ने की, जिनका जन्म 1 जनवरी 1961 को इटारसी (होशंगाबाद ज़िला) में एक किसान परिवार में हुआ। उन्होंने 2012 में इटारसी (मध्यप्रदेश) में संस्थान की नींव रखी, जिसकी शाखाएँ आज जबलपुर, कटनी, हरदा, मंडला, इंदौर, डिंडोरी और सतना तक फैली हैं।

उनके गतिशील और व्यावसायिक नेतृत्व से इस फायरमैन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ने कई ऊँचाइयाँ छुईं — लगभग 4000 विद्यार्थी ट्रेनिंग ले चुके हैं और 150 से अधिक विद्यार्थी सरकारी विभागों में नौकरी पा चुके हैं। उनका मेहनती मनोभाव और परोपकारिता NAFS की सफलता का कारण है।

हमारे संस्थान में कुशल और अनुभवी प्रशिक्षक हैं जो सब ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर, अग्निशमन अधिकारी, फायरमैन, औद्योगिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग देने में सक्षम हैं।

Leadership

हमारी टीम

R.N. RawatR.N. RawatMP State Head · Founder
Hitesh RawatHitesh RawatDirector
Rashmi Singh BaghelRashmi Singh BaghelOffice Head Incharge
What We Train

इन पदों के लिए तैयार करते हैं

🚒फायरमैन
🎖️फायर सब ऑफिसर
🦺सेफ्टी ऑफिसर
🏭सेफ्टी सुपरवाइज़र
🚛फायर इंजन ड्राइवर / पम्प ऑपरेटर
🌪️आपदा प्रबंधन
🩺सेनेटरी हेल्थ इंस्पेक्टर
🛡️सिक्योरिटी गार्ड / सुपरवाइज़र
Why NAFS

हमारी ट्रेनिंग की खासियत

👨‍🚒

अनुभवी प्रशिक्षक

फायर सर्विस और इंडस्ट्रियल सेफ्टी के अनुभवी इंस्ट्रक्टर — थ्योरी के साथ फील्ड का अनुभव।

🔥

लाइव ड्रिल ट्रेनिंग

फायर फाइटिंग, रेस्क्यू, लैडर, होज़ और उपकरणों का हाथों-हाथ अभ्यास, वीडियो क्लास और डेमो।

🗣️

हिंदी / अंग्रेज़ी माध्यम

हर कोर्स दोनों माध्यमों में — गाँव-कस्बे के विद्यार्थियों के लिए भी आसान।

🎓

मान्यता प्राप्त कोर्स

SPU यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त — सरकारी व प्राइवेट भर्ती में मान्य।

💼

प्लेसमेंट सहायता

नई वैकेंसी की सूचना, इंटरव्यू की तैयारी और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग — 100% सहयोग।

📍

घर के पास शाखा

मध्यप्रदेश में 8 शाखाएँ — अपने शहर के नज़दीक ही ट्रेनिंग लें।

NAFS Jabalpur

NAFS Jabalpur — मध्यप्रदेश स्टेट ऑफिस

NAFS Jabalpur (Narmada Academy of Fire & Safety, Jabalpur) मध्यप्रदेश में NAFS का स्टेट ऑफिस है और यहीं से सभी 8 शाखाओं का समन्वय होता है। अधारताल, कंचनपुर रोड पर स्थित यह कैंपस जबलपुर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से आसानी से पहुँचा जा सकता है, इसलिए कटनी, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर और डिंडोरी के विद्यार्थी भी यहाँ ट्रेनिंग के लिए आते हैं।

NAFS Jabalpur में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, PG डिप्लोमा और डिग्री स्तर के 25 कोर्स उपलब्ध हैं। ट्रेनिंग में थ्योरी के साथ लाइव फायर ड्रिल, रेस्क्यू अभ्यास, फर्स्ट एड और इंडस्ट्रियल विज़िट शामिल हैं। हमारे प्रशिक्षक फायर सर्विस और इंडस्ट्रियल सेफ्टी के अनुभवी पेशेवर हैं जो विद्यार्थियों को सरकारी भर्ती की फिजिकल और लिखित परीक्षा के लिए भी तैयार करते हैं।

फायर सर्विस के नियमों और राष्ट्रीय स्तर की जानकारी के लिए Directorate General Fire Services, Civil Defence & Home Guards की वेबसाइट देखें। NAFS Jabalpur में एडमिशन या काउंसलिंग के लिए 8770631334 / 9074716603 पर कॉल करें या संपर्क पेज पर फॉर्म भरें — NAFS Jabalpur की टीम 24 घंटे में जवाब देती है।

NAFS Jabalpur - training photo

काउंसलिंग के लिए बात करें

8770631334 · 9074716603 · 9301910350 · 7047829191