Header
Govt. Reg. No. MP/01/07/03/25111/12  ·  Adhartal, Jabalpur (M.P.)
🔥 Admission Open — फायरमैन, सेफ्टी ऑफिसर, फायर सब ऑफिसर, आपदा प्रबंधन डिप्लोमा  |  10वीं / 12वीं पास के लिए  |  WhatsApp करें →
Career

जानिये क्या है फायरमैन के प्रशिक्षण, शैक्षणिक योग्यता और अवसर — 2026 गाइड

admin4 min read

fireman

एक फायरमैन हर तरह की आग से कई स्थानों जैसे गगनचुम्भी इमारतों, घरों, दुकानों इत्यादि में सबसे आगे जूझता है ताकि वो हर तरह से जान माल ली रक्षा कर सके| इस तरह से वह अग्निशमन विभाग में एक अहम् भूमिका निभाता है| इसलिए यह कहने में बिलकुल दोराहे नहीं है की आग से लड़ना फायरमैन के बिना नामुमकिन है| 

फायरमैन प्रशिक्षण — संक्षेप में

फायरमैन प्रशिक्षण - NAFS Jabalpur training
NAFS जबलपुर में फायरमैन ट्रेनिंग

फायरमैन प्रशिक्षण के लिए 10वीं पास होना ज़रूरी है; इसके बाद 6 महीने का सर्टिफिकेट या 1 साल का डिप्लोमा कोर्स करके आप सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में फायरमैन बन सकते हैं। फायरमैन प्रशिक्षण के शारीरिक गुण, योग्यता और अवसर नीचे विस्तार से दिए गए हैं।

किसी भी आपातकालीन स्थिति में एक फायरमैन सबसे अहम् होता है जो आग पर काबू पाने में सक्षम होता है| अतः इस कार्य को देश सेवा के पर्याय माना जाता है और समाज में उच्च कोटि में रखा गया है| अगर आप समाज के हित और देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते है तो यह एक बेहतरीन करियर आप्शन है| 

शारीरिक गुण

एक फायरमैन के शैक्षणिक गुणों के अलावा बुनियादी शारीरिक गुणों को भी ध्यान में रखा जाता है| आपको हृष्ट-पुष्ट शारीर होना भी अनिवार्य है और आपको सांस की किसी भी तरह की बीमारी नहीं होनी चाहिए| अभ्यर्थी को 60 kg. का वजन उठाने की क्षमता होना अनिवार्य है| नज़र की बात करें तो विज़न 6/6 होना अनिवार्य है और न्यूनतम लम्बाई 5 ft. 7 in. होनी चाहिए| 

शैक्षणिक योग्यता और प्रशिक्षण – NAFS

अभ्यर्थी को केवल 10वीं कक्षा पास करनी अनिवार्य है वो भी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से| इसके बाद आप सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते है जो छह महीने का होता है| प्रक्षिक्षण के दौरान आपको कई तरह की तकनिकी जानकारी दी जाएगी जैसे पानी की बौछार को कैसे इस्तेमाल करना है, अलार्म, और कैसे आपातकालीन स्थिति में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाना है वो भी कम से कम संसाधनों से| 

फायरमैन बनने के लिए कहाँ है अवसर?

जे. एस. लाकड़ा Delhi College of Fire Safety Engineering के डायरेक्टर हैं जिनके अनुसार आप फायर सर्विसेज में असीम संभावनाए पा सकते है और अपना रोजगार ढूंढ सकते हैं| सरकारी और प्राइवेट जगहों के आलावा फायरमैन की डिमांड आज कल मल्टीप्लेक्स, मॉल और होटल्स में भी है| फायर फाइटिंग टीम आजकल हर जगह बनायीं जाती है चाहे वो जिला हो या महानगर और फायरमैन आजकल हर जगह डिमांड में है| 

अगर केंद्र और राज्य सरकार की बात करें तो फायरमैन विभिन्न विभागों, अर्धसैनिक बल और रक्षा सेनाओं जैसे नेवी, आर्मी, बीएसएफ, एयर फ़ोर्स, सशस्त्र सीमा बल, आइटीबीपी, आदि और अग्निशमन सेवाओं में अपना योगदान देते हैं| फायरमैन अग्निशमन से जुड़े हर पहलु को देखते है जैसे जरुरी उपकरणों की देख रेख और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहते है ताकि जान माल की हानि कम से कम हो| 

आगजनी जैसी स्थिति को कण्ट्रोल करने के लिए वह सहकर्मियों को भी प्रशिक्षित करते हैं और जरुरत पड़ने पर मॉक-ड्रिल भी आयोजित करते हैं| इसके आलावा एक फायरमैन ज्यादा से ज्यादा काम कम समय में करने और फुर्ती और धैर्य के साथ करने में भी निपुण होता है| 

फायरमैन प्रशिक्षण - NAFS जबलपुर फायर ड्रिल

उम्मीद है फायरमैन प्रशिक्षण से जुड़े आपके सवालों का जवाब मिल गया होगा। फायरमैन प्रशिक्षण के बारे में और जानकारी या फ्री काउंसलिंग के लिए NAFS जबलपुर से 8770631334 पर संपर्क करें।

उपयोगी सरकारी लिंक

फायर सर्विस भर्ती और नियमों की आधिकारिक जानकारी के लिए Directorate General Fire Services, Civil Defence & Home Guards (गृह मंत्रालय) और एयरपोर्ट फायर सर्विस वैकेंसी के लिए Airport Authority of India Careers देखें।

फायरमैन प्रशिक्षण — मुख्य बातें

  • फायरमैन प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।
  • फायरमैन प्रशिक्षण में पानी की बौछार, अलार्म, रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार सिखाया जाता है।
  • फायरमैन प्रशिक्षण के लिए हृष्ट-पुष्ट शरीर और 6/6 नज़र ज़रूरी है।
  • फायरमैन प्रशिक्षण के बाद सरकारी, अर्धसैनिक और प्राइवेट क्षेत्र में अवसर हैं।
  • NAFS जबलपुर में फायरमैन प्रशिक्षण हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यम में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *